Ro no D15139/23

गौ विज्ञान परीक्षा 2025 का हुआ श्रीगणेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोस्टर अनावरण कर किया अभियान की शुरुआत


गौ विज्ञान परीक्षा 2025 का हुआ श्रीगणेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोस्टर अनावरण कर किया अभियान की शुरुआत

लगभग 10,000 विद्यालयों एवं 1000 उच्च शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने का है लक्ष्य

गौसेवा के साथ साथ घर घर किचन गार्डन के निर्माण पर भी रहेगा पूरा फोकस इस वर्ष इस अभियान में

 

गौवंश न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है अपितु उसका पर्याप्त वैज्ञानिक आधार भी है। हमारे स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के लिए गौवंश अत्यंत आवश्यक है।यदि गोवंश नहीं रहेगा तो सृष्टि भी समाप्त हो जाएगी। गौवंश का हमारे जीवन में महत्व ना जान पाने के कारण समाज गौसेवा एवं गौपालन से विमुख हो रहा है जिसके कारण गौवंश सड़कों पर आ गया है । प्रतिदिन दुर्घटनाएं घट रही है जिसमें गौवंश के साथ-साथ इंसानों की भी क्षति हो रही है। दिनों दिन यह समस्या विकराल रूप लेती जा रही है और समाज अपने दायित्व से विमुख होकर सिर्फ सरकार की ओर ताक रहा है। हमारा स्पष्ट मानना है कि गौवंश की चिंता सरकार के साथ-साथ समाज को भी करने की आवश्यकता है और यह हम सब का नैतिक दायित्व भी है।
इस समस्या का मूल कारण समाज में गौवंश के संबंध में अज्ञानता ही है। जिस दिन लोग गौवंश का वास्तविक महत्व जान जाएंगे उसी दिन से गोवंश सड़कों से पुनः घरों की ओर लौट जाएगी। गौवंश का हमारे जीवन में महत्व ,सृष्टि के पारिस्थितिक तंत्र हेतु महत्व, ग्लोबल वार्मिंग रोकने व्यापक महत्व सहित उसके पंचगव्य का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं सभी को उसका दायित्व बोध कराने हमारी संस्था द्वारा गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है। विगत वर्ष भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें पूरे प्रदेश से एक लाख से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इस वर्ष पुनः आगामी 04 नवंबर 2025 को यह परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित की जाएगी।

माध्यमिक,उच्च माध्यमिक एवं महाविद्यालय इन तीन श्रेणी में आयोजित होने वाली परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम आने वाले प्रत्येक विजेता को 51,000 नगद, द्वितीय को 31,000 नगद एवं तृतीय को 21,000 नगद का पुरस्कार एवं गौमय उत्पाद का किट प्रदान किया जाएगा।
इसी प्रकार जिला स्तर पर क्रमशः प्रथम , द्वितीय, तृतीय आने वालों को 3100 ,2100, 1100 नगद एवं गौ उत्पाद कीट प्रदान किया जाएगा।

भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा गौ विज्ञान ग्रंथ एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक विद्यार्थी परीक्षा में पंजीयन हेतु अपनी संस्था के प्राचार्य/गौ विज्ञान प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।संस्था ने सभी विद्यार्थियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है।

 

  • Related Posts

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने कहा, हर…

    Read more

    बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के प्रथम दिवस प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्ती

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा “बने खाबो-बने रहिबो 2.0” सात दिवसीय विशेष जन-जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल