Ro no D15139/23

रजत जयंती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के आयोजन की तैयारी को लेकर कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागवार आयोजन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं पिछले 25 वर्षों में विभागों द्वारा किए गए कार्यों को समाहित करते हुए साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।
कलेक्टर श्री भोसकर ने निर्देशित किया कि जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से मिशन मोड में कार्य करते हुए समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रजत जयंती वर्ष 15 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 का आयोजित की जाएगी जिसमें शासन की उपलब्धियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा, अतः हर विभाग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियों की जानकारी ली। यह मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड, पुलिस लाइन, अंबिकापुर में आयोजित होगा।
उन्होंने परेड ग्राउंड की तैयारी, मंच, माइक, पोडियम, पुष्पगुच्छ, गुब्बारे, झंडारोहण, सफेद जिप्सी, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन दल, आमंत्रण पत्र, मंच संचालन, मुख्य अतिथियों का स्वागत, पंडाल, कुर्सियों, पार्किंग, शहीद परिवारों का सम्मान, सजावट, प्रकाश व्यवस्था, सफाई तथा परेड रिहर्सल सहित समस्त व्यवस्थाओं को समयपूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, समस्त एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल