Ro no D15139/23

लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण के लिए कार्यशाला आयोजित

रायपुर 28 जुलाई, 2025/  रायपुर में पेंशन के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशन में आज श्री गजानन पटेल, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, जिला कोषालय रायपुर द्वारा रेडक्रॉस सभा कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यशाल आयोजित किया गया । जिसमें जिला कोषालय रायपुर के अंतर्गत आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को उनके कार्यालय स्तर पर आपत्ति युक्त लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण किये जाने हेतु संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन रायपुर श्री महेश साकल्ले एवं वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री गजानन पटेल द्वारा विस्तार से चर्चा कर एवं इसके निराकरण हेतु कार्यालय स्तर पर सार्थक पहल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसमें कार्यालय स्तर के पेंशन प्रकरण बनाकर संयुक्त संचालक पेंश कार्यालय ऑनलाईन प्रेषित किये गये प्रकरणों में दर्ज आपत्ति तथा पीपीओ जारी होने के पश्चात जिला कोषालय स्तर पर कार्यालय द्वारा वांछित जानकारी निर्धारित समय में पोर्टल में अपलोड नहीं किये जाने के फलस्वरूप लंबित हुए प्रकरणों के तत्काल निराकारण किये जाने पर जोर दिया गया ताकि संबंधित कर्मचारी का शीघ्र पेंशन, उपादान का भुगतान किया जा सके।

प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के फलस्वरूप सीपीएस कर्मचारियों के मृत्यू, अशक्तता के प्रकरण को EWR किये जाने के फलस्वरूप लंबित प्रकरणों पर संबंधित आहरण संवितरण अधिकारियों को शीघ्र ही निर्धारित फार्म भर कर कोषालय मे प्रस्तुत किये जाने तथा सेवानिवृत्ति के स्थिति में सरकार के अंशदान व उसके ब्याज की राशि का भाग चालान बनाकर शासन के निर्धारित मद में जमा कर पेंशन प्रकरण का निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये, साथ ही सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित डीडीओ को यथाशीघ्र निराकृत किये जाने हेतु चर्चा की गई।

  • Related Posts

    ​सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार

      ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना से संवर रही किसानों की तकदीर ​ रायपुर,03 सितंबर 2026/पानी को जीवन का पर्याय माना गया है, लेकिन मानसून में यही पानी जब खेतों…

    Read more

    वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

    वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग