Ro no D15139/23

यूजर ने आरजे महवश पर लगाया पति चुराने का इल्जाम, एक्ट्रेस ने युजवेंद्र को लेकर ट्रोलर को दिया जवाब

इंटरटेनमेंट डेस्क । आरजे महवश अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड क्रिकेटर युजवेंद्र चलह को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में महवश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रिश्तों में होने वाले कई तरह के धोखे के बारे में बात की। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर महवश ने ट्रोलर के कमेंट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है और एक दिलचस्प बात लिखी है।
महवश ने ट्रोलर को जवाब दिया
महवश ने ट्रोलर को जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा ‘इन लोगों ने ही तो देखा है मुझे चुराते हुए। कुछ भी बातें बनाते हैं, लोग। इनको सिर्फ व्यूज आने चाहिए।’ उन्होंने कमेंट में ट्रोलर को जवाब भी दिया और लिखा ‘मैंने नहीं चुराया, इसलिए मुझे नहीं पता। हां यह बताओ कि किसका पति चुराना बेईमानी है?’
महवश ने रिश्ते में धोखे पर बात की
इससे पहले महवश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था। ‘रिश्ते में रह कर धोखा देना। ऐसे लोगों को छोड़ दो। जो धोखा देता है वह हर किसी को धोखा देगा। जिसने धोखा दिया उसको दोबारा माफ नहीं करना। वर्ना फिर परेशान रहोगे। मैंने तीन बार माफ किया। धोखा देने वालों पर तरस मत खाओ। वो बीमार हैं। सही इंसान के साथ जिंदगी बहुत छोटी लगती है। खराब इंसान के साथ जिंदगी बहुत लंबी लगती है।’
युजवेंद्र चहल और महवश के बारे में
आपको बता दें कि महवश और युजवेंद्र के रिश्ते की अफवाहें पिछले कई महीनों से सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस बारे में खुलकर बात नहीं की है। उन्हें कई बार साथ देखा गया है। हाल ही में महवश ने युजवेंद्र को जन्मदिन की बधाई भी दी थी। इससे लोगों को लगता है कि वह रिश्ते में हैं।

  • Related Posts

    17 किसिंग सीन से मचाया बवाल, समझौते का ऑफर ठुकराया, Cannes में नागिन बनकर पहुंचीं… मल्लिका शेरावत के चर्चित किस्से

    17 किसिंग सीन की चर्चा, समझौते के ऑफर और कान्स में महंगे गहनों के साथ एंट्री… मल्लिका शेरावत की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. एक वक्त था, जब…

    Read more

    Analysis: ज्योति सिंह के बयान से फिर क्यों चर्चा में पवन-अक्षरा की जोड़ी

    Bhojpuri Entertainment News भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ज्योति सिंह अपने जीवनसाथी को लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील