Ro no D15139/23

सफलता के लिए अभ्यर्थी लक्ष्य पर फोकस रहें: वित्त मंत्री चौधरी

*कांकेर में ‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का किया शुभारंभ*

*प्रतियोगी छात्रों से किया संवाद*

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ सफलता का कोई शॉर्टकट अथवा विकल्प नहीं होता, अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें। उक्त आशय के विचार आज कांकेर शहर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में निःशुल्क कोचिंग संस्थान ‘मावा मोदोल’ के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर सेन्ट्रल लाईब्रेरी को नालंदा परिसर की तर्ज पर विकसित करने के लिए आश्वस्त किया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा। उन्होंने प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बड़ी परीक्षाओं में वही सफल होते हैं जो विषम परिस्थितियों में भी लगातार प्रयास करते हैं। संवाद के दौरान प्रतियोगी छात्र-छात्राओं गुलशन जैन, स्नेहा सिन्हा और कुलेश्वर नंदीश्वर के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जैसी परीक्षाओं की तैयारी के साथ सहगामी करियर विकल्प भी खुले रखने चाहिए।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में किया गया प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि कांकेर जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है केवल सही दिशा और साधनों की। इस अवसर पर श्री चौधरी ने सेंट्रल लाइब्रेरी का अवलोकन किया तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया। कार्यक्रम में विधायक श्री आशाराम नेताम एवं श्री विक्रमदेव उसेंडी सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

गौरतलब है कि ‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान कांकेर जिला प्रशासन की विशेष पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं को निःशुल्क कोचिंग और कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्थान के पहले चरण में भानुप्रतापपुर में हाईटेक कोचिंग, ई-क्लास और ई-लायब्रेरी की शुरुआत हुई थी। अब दूसरे चरण में कांकेर शहर की पुरानी कचहरी चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में संस्थान की शुरुआत की गई है। यहां छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रेलवे, व्यापम, शिक्षक, वन, पुलिस, आबकारी सहित विभिन्न विभागीय परीक्षाओं की तैयारी के लिए गाइडेंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, साक्षात्कार, समूह चर्चा जैसी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। परिसर में डिस्कशन रूम, ई-क्लास और स्टडी मटेरियल्स की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री*   *ग्लोबल साउथ की आवाज को और मजबूती देगा भारत का नेतृत्व*   रायपुर, 13…

    Read more

    कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में खुलेंगे तीन नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

    रायपुर, 13 सितंबर 2026/   मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात