Ro no D15139/23

कुरूद में विद्यार्थियों से रू-ब-रू हुए कलेक्टर, नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा युवा फेस्टो

धमतरी, 31 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बीते शुक्रवार को कुरूद प्रवास के दौरान संत गुरु घासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से रू-ब-रू होकर संवाद भी किया और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों एवं रुचियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि नवीन महाविद्यालय भवन के निर्माण से महाविद्यालय की शैक्षणिक अधोसंरचना और अधिक सुदृढ़ होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यापन के लिए अतिरिक्त स्थान के साथ बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को और समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।

 

इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में इसी महाविद्यालय में आयोजित होने वाले युवा फेस्टो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के विद्यार्थी शामिल होकर अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के वक्ता भी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे तथा उन्हें नई जानकारियां और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

 

कलेक्टर ने धमतरी के पीजी कॉलेज में पूर्व में आयोजित युवा फेस्टो की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा फेस्टो मूलतः युवाओं का अपना आयोजन है। इसमें विद्यार्थी स्वयं आयोजक और होस्ट की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं प्रतिभा के अनुरूप पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी को गायन, नृत्य, खेल, पेंटिंग, पाक-कला (कुकिंग) अथवा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में रुचि है, तो उसे अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

 

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई तकनीकों, कौशल विकास और प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युवा फेस्टो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, नई चीजें सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और दूसरे जिलों के युवाओं के साथ अनुभव साझा करने का मंच प्रदान करेगा।इस अवसर पर एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. पांडे सहित प्राध्यापकगण एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से प्रभावित फसलों का कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीम कर रही सर्वेक्षण

    किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, प्रभावित खेतों का किया जा रहा है आकलन   धमतरी, 31 अक्टूबर 2026/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से फसलों को…

    Read more

    धमतरी में 2 नवंबर को गरिमामय माहौल में मनेगा जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026

    विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि, ‘मस्त कलंदर बैंड’ की संगीत प्रस्तुति रहेगी विशेष आकर्षण   सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 23 विभागों की विकासपरक प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉल…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम