Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली समय सीमा की बैठक

*शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित हो- कलेक्टर*

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने ऊर्जा और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें और लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। उन्होंने शासकीय भवनों को सोलर पैनल से युक्त किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग को राशन दुकानों का नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी दुपहिया चालक को हेलमेट और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य रूप से करना होगा। यह नियम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हैं और इन पर अमल किए जाने के निर्देश दिए।

कृषि से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अन्नदाताओं को खाद की कोई कमी न हो। यदि किसी क्षेत्र में कमी की सूचना मिलती है, तो तत्काल उसका निराकरण किया जाए।

बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड और वयोवृद्ध कार्ड निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह पर्व पूरे गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए।

कलेक्टर डॉ सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी आंगनबाड़ी जर्जर अवस्था में न हो यदि कोई ऐसा आंगनबाड़ी हो तो सूची बनकर तत्काल मरम्मत कार्य करवाए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की शत् प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने समय समय पर आंगनबाडियों के निरीक्षण के निर्देश निगम आयुक्त तथा सीईओ जिला पंचायत को दिए।

बैठक में एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में खुलेंगे तीन नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

    रायपुर, 13 सितंबर 2026/   मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी…

    Read more

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं और उनके माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं : मुख्यमंत्री श्री साय *गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात