Ro no D15139/23

कलेक्टर ने भटगांव आईटीआई का किया आकस्मिक निरीक्षण

*शतप्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए *.

* धमतरी, 30 जुलाई 2025/ जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के औद्योगिक विकास और युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भटगांव स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की समग्र व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।*
*निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने चल रही प्रवेश प्रक्रिया देखी । स्पष्ट निर्देश दिए कि संस्थान की सभी सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित किया जाए, जिससे जिले के अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कौशल विकास ही आज के युवाओं को आत्मनिर्भर बना सकता है, और इसके लिए संस्थान की कार्यप्रणाली को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाना होगा।*
*कलेक्टर ने प्रवेश लेने आए बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, ट्रेंड (पाठ्यक्रम) आदि के संबंध में पूछा। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे दाखिले के बाद पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लें, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।*
*इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की आधारभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, भवन में सीपेज की स्थिति और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने इन सभी बिंदुओं पर त्वरित सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ-साथ संस्थान का भौतिक वातावरण भी प्रेरणादायक और सुरक्षित होना चाहिए।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने यह भी निर्देशित किया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को अधिकतम प्लेसमेंट मिले, इसके लिए संस्थान स्तर पर उद्योगों से समन्वय बनाकर प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास होना चाहिए कि धमतरी का हर प्रशिक्षित युवा रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बने।*
*निरीक्षण के दौरान आईटीआई के प्राचार्य श्री एम.आर. धुर्व,शिक्षक, कर्मचारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रायपुर–कुरूद यात्री रेल सेवा शुरू, धमतरी जिले में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को मिली नई गति

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, जिले के सिर्री, चटौद और कुरूद स्टेशन होंगे लाभान्वित   अब क्षेत्रवासियों की निगाहें कुरूद से…

    Read more

    धमतरी में इस बार एकलव्य खेल परिसर में होगा रावण दहन

      नागरिकों की सुविधा, सुगम यातायात और बेहतर आयोजन व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय धमतरी, 20 अक्टूबर 2026। धमतरी शहर में इस वर्ष आज शाम दशहरा पर्व…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?