Ro no D15139/23

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट हेतु 31 जुलाई से 28 अगस्त तक शिविरों का होगा आयोजन

जशपुरनगर 30 जुलाई 2025/ सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। लोगों की सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु शिविरों का आयोजन 31 जुलाई से 28 अगस्त 2025 तक विभिन्न स्थलों पर किया जाएगा। जिसके अनुसार 31 जुलाई, 01 एवं 02 अगस्त को सामुदायिक भवन लोदाम एवं सामुदायिक भवन पतराटोल (दुलदुला), 04, 05 एवं 06 अगस्त को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल नारायणपुर एवं पंचायत भवन लुड़ेग, 07, 08 एवं 11 अगस्त को पंचायत भवन बंदरचुंवा एवं सांस्कृतिक भवन आरा, 12, 13 एवं 14 अगस्त को पंचायत भवन महादेवडांड़ एवं पंचायत भवन लावाकेरा, 18, 19 एवं 20 अगस्त को पंचायत भवन तमता एवं गणेश मंदिर के पास (निजी भवन) रनपुर, 21, 22 एवं 23 अगस्त को मंगल भवन दोकड़ा एवं पंचायत भवन गोरिया,  25, 27 एवं 28 अगस्त को पंचायत भवन जोगबहला एवं पंचायत भवन सरबकोम्बो में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में इच्छुक व्यक्ति वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर के साथ शिविरों में आकर एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) हेतु आवेदन कर सकते हैं।
  • Related Posts

    तेजी से जारी है बागबहार-कोतबा सड़क का निर्माण कार्य 39.76 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 10 किमी में सबग्रेड और 6 पुलियों का निर्माण पूरा

      जशपुरनगर 25 जून 2026/ जिले के बागबहार-कोतबा मार्ग को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन के लिए चौड़ा और मजबूत बनाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना…

    Read more

    28 जून को जिलेभर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 1,205 बूथों पर 1 लाख 15 हजार 726 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विभागों को समन्वय से अभियान सफल बनाने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 25 जून 2026/ जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के 1 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच