Ro no D15139/23

मैदान से जा रही थी भारतीय टीम, छत से बस लाचार देखते रह गए शाहिद अफरीदी

खेल डेस्क । वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज (31 जुलाई) इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच बर्मिंघम में खेला जाना था. मगर पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों के मैच खेले जाने से मना किए जाने के बाद यह मुकाबला भी रद्द कर दिया गया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. वायरल तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ड्रेसिंग रूम के छत से भारतीय खिलाड़ियों को देख रहे हैं.
दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों के मैच खेलने से मना किए जाने के बाद WCL ने नियम के तहत पाकिस्तान चैंपियंस को फाइनल का टिकट दे दिया है. इसी के साथ ही इंडिया चैंपियंस का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो चुका है. जब भारतीय खिलाड़ी स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे. उस दौरान शाहिद अफरीदी को स्टेडियम की छत से भारतीय खिलाड़ियों को बाहर जाते हुए देखा गया. वह इस दौरान काफी लाचार नजर आ रहे थे.
आपको बता दें हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था. जिसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से सहयोग मिलने के बजाय भारतीय क्षेत्रों को निशाना बना गया था.
यही बात देशवासियों को चुभ रही है. इसका असर खेल पर भी पड़ रहा है. देश के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों जैसे कि शिखर धवन, इरफान पठान, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना समेत अन्य खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से साफ मना कर दिया है. यही वजह है कि ग्रुप चरण के बाद सेमीफानल का मुकाबला भी रद्द कर दिया गया है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा है कि वह फैंस की भावनाओं का सम्मान करते हैं.
WCL की तरफ से बताया गया है, ‘WCL में हमने हमेशा दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने और प्रेरित करने की खेल की शक्ति में विश्वास किया है. हालांकि, जनता की भावना का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए – आखिरकार, हम जो कुछ भी करते हैं वह अपने दर्शकों के लिए है.’
WCL ने आगे लिखा, ‘हम इंडिया चैंपियंस के सेमीफाइनल से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं और पाकिस्तान चैंपियंस की प्रतिस्पर्धा करने की तैयारी का भी उतना ही सम्मान करते हैं. सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मैच रद्द कर दिया गया है. नतीजतन, पाकिस्तान चैंपियंस अब फाइनल में है.’

  • Related Posts

    ‘इसे ऑस्कर मिलना चाहिए’: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का ट्रेलर देख इम्प्रेस हुए महाभारत के ‘कृष्ण’

    Nitish Bhardwaj on Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण‘ के ट्रेलर को दर्शकों के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. अब इस पर ‘महाभारत’ में भगवान श्री कृष्ण…

    Read more

    ‘रावण तीनों लोकों का स्वामी है, तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा’… रणबीर कपूर के इस डायलॉग पर क्यों मचा विवाद?

    नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फिल्म के शानदार विजुअल्स और स्टारकास्ट की खूब तारीफ हुई, लेकिन भगवान श्रीराम बने रणबीर…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन