Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण से शिक्षण व्यवस्था हुई मजबूत सक्ती के भक्तूडेरा स्कूल में शिक्षिका की नियुक्ति

रायपुर, 31 जुलाई 2025/राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति से सक्ती जिले के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला भक्तूडेरा में एक और शिक्षक की नियुक्ति कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का अवसर दिया गया है।

पूर्व में यह विद्यालय एकल शिक्षकीय था, जहाँ केवल एक शिक्षक के भरोसे पूरी कक्षा संचालन की जिम्मेदारी थी। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब युक्तियुक्तकरण के तहत सुश्री गायत्री साहू की पदस्थापना यहां की गई है, जिससे शाला में शिक्षण व्यवस्था संतुलित और व्यवस्थित हो गई है।

विद्यालय के प्रधानपाठक श्री बाबूलाल सिदार ने बताया कि एकल शिक्षक की स्थिति के चलते लंबे समय से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विद्यार्थियों को विषयानुसार मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू की गई युक्तियुक्तकरण योजना से शाला में एक अतिरिक्त शिक्षिका की तैनाती हुई है, जिससे पढ़ाई का स्तर सुधरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है।

शिक्षक की उपलब्धता से न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आया है, बल्कि ग्रामीणों में भी नई उम्मीद जगी है। अब छात्र-छात्राओं को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, जिससे पालकों में संतोष और ग्राम में हर्ष का माहौल बना हुआ है। युक्तियुक्तकरण की यह पहल शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?