Ro no D15139/23

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 2 अगस्त को निकलेगी सायकिल रैली

*कलेक्टर ने की आम नागरिकों से सहभागिता की अपील*

*धमतरी, 31 जुलाई 2025/ जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। सहायक संचालक समाज कल्याण डॉ मनीषा पाण्डे ने बताया कि शनिवार 2 अगस्त को प्रातः 7.00 बजे जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन रुद्री चौक से गंगरेल तक साइकिल रैली निकाली जाएगी।*
*इस जनजागरूकता रैली में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला स्तर के समस्त अधिकारियों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और आम नागरिकों से सहभागिता की अपील की है।*
*इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाना है, साथ ही स्वच्छता का संदेश भी देना है। रैली के दौरान प्रतिभागियों को “नशा मुक्त भारत” की शपथ भी दिलाई जाएगी। कलेक्टर ने सभी से नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्त वातावरण निर्माण के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया है।*
*यह साइकिल रैली सामाजिक चेतना के साथ-साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।*

  • Related Posts

    रायपुर–कुरूद यात्री रेल सेवा शुरू, धमतरी जिले में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को मिली नई गति

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, जिले के सिर्री, चटौद और कुरूद स्टेशन होंगे लाभान्वित   अब क्षेत्रवासियों की निगाहें कुरूद से…

    Read more

    धमतरी में इस बार एकलव्य खेल परिसर में होगा रावण दहन

      नागरिकों की सुविधा, सुगम यातायात और बेहतर आयोजन व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय धमतरी, 20 अक्टूबर 2026। धमतरी शहर में इस वर्ष आज शाम दशहरा पर्व…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?