Ro no D15139/23

पशुपालन और उद्यानिकी योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

*उद्यानिकी और पशुपालन में नवाचारों को मिलेगा बढ़ावा, केसीसी अभियान में लाया जाएगा तेज़ी*

*पशुपालकों को मिलेगा आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण – कलेक्टर ने कहा गांव-गांव पहुंचे योजना का लाभ*

धमतरी, 31 जुलाई 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में उद्यानिकी, एवं पशुपालन विभागों के कार्यों की अलग -अलग समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित और योजनाबद्ध कार्य प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुँचे, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों से जिले में चल रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पशुओं के पंजीयन, उपचार, टीकाकरण और मौसमी रोग नियंत्रण के उपायों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से पशुपालकों को मोबाइल यूनिट के माध्यम से गांवों में जाकर सेवाएं देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पशु चिकित्सकों को कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए डेयरी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। पशुपालकों को उचित प्रशिक्षण, चारा प्रबंधन और दुग्ध संग्रहण की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।
उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत सब्जी उत्पादन, फलोद्यान विकास, पॉलीहाउस तकनीक और ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक विधियों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्नत किस्मों की खेती को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नवाचार आधारित मॉडल तैयार कर किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाओं को भी इन योजनाओं से जोड़ा जाए ताकि उनकी आमदनी में वृद्धि हो।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में आयल पाम की खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश देते हुए इच्छुक किसानों को अन्य स्थानों में भ्रमण पर भेजने की योजना बनाने को कहा। साथ ही फूलों की हाईटेक खेती, पॉलीहाउस हेतु चयनित कृषकों और शासकीय उद्यान रोपणी की अद्यतन जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि जिले के पशुपालकों और किसानों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनाकर लाभान्वित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की शीघ्र तैयारी और बैंकों से समन्वय बनाकर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के KCC प्रकरणों में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के लिए उन्हें देश के अन्य राज्यों में अध्ययन भ्रमण पर भेजा जाए। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने और क्रियान्वयन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, उपसंचालक पशुपालन श्री महेश मरकाम, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती गीता साहू सहित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रायपुर–कुरूद यात्री रेल सेवा शुरू, धमतरी जिले में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को मिली नई गति

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, जिले के सिर्री, चटौद और कुरूद स्टेशन होंगे लाभान्वित   अब क्षेत्रवासियों की निगाहें कुरूद से…

    Read more

    धमतरी में इस बार एकलव्य खेल परिसर में होगा रावण दहन

      नागरिकों की सुविधा, सुगम यातायात और बेहतर आयोजन व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय धमतरी, 20 अक्टूबर 2026। धमतरी शहर में इस वर्ष आज शाम दशहरा पर्व…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?