Ro no D15139/23

धमतरी में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

*धमतरी, 31 जुलाई 2025/— नगर पालिक निगम धमतरी की आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चेम्बर ऑफ कॉमर्स, राइस मिल एसोसिएशन, डॉक्टर्स एसोसिएशन, सर्राफा व्यापारी संघ सहित जिले के प्रमुख सोलर वेंडर्स एवं अधिकारी उपस्थित रहे।*

*बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक नागरिकों को रूफटॉप सोलर सिस्टम से जोड़ना, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना तथा शासन की ओर से दी जा रही सब्सिडी एवं वित्तीय सहायता की जानकारी आमजन तक पहुँचाना था।*

*बैठक में बताया गया कि अब तक धमतरी जिले में 151 उपभोक्ताओं द्वारा सोलर सिस्टम स्थापित किया जा चुका है, जिससे उनके मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। उपस्थित अधिकारियों और संगठनों ने इस दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता जताई।*

*आयुक्त श्रीमती गोयल ने सभी संगठनों से आह्वान किया कि वे नागरिकों को प्रोत्साहित करने हेतु शिविर, प्रदर्शनियाँ और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे हर घर सोलर युक्त बन सके और जिले को हरित ऊर्जा की दिशा में अग्रणी बनाया जा सके।*

*इसी क्रम में आज महालक्ष्मी ग्रीन कॉलोनी में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कॉलोनी के प्रत्येक घर में जाकर पंपलेट वितरित किए गए एवं योजना की जानकारी दी गई। शिविर में 17 लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से जानकारी प्राप्त की तथा तीन उपभोक्ताओं ने तत्काल सोलर सिस्टम हेतु पंजीयन करवाया।*

*बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल प्रसाद सोनी ने सभी सम्माननीय उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सोलर सिस्टम स्थापित कर योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री बी.एल. सिन्हा एवं कनिष्ठ अभियंता श्री एस.एन. देवांगन भी उपस्थित रहे।*

  • Related Posts

    बाल मधुमेह से जूझ रहे बच्चों को मिला सहयोग और मार्गदर्शन

    धमतरी में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित, उपचार से लेकर स्कूल सहयोग तक पर हुई विस्तृत चर्चा   धमतरी, 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) से…

    Read more

    समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

    खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश   धमतरी, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर अबिनाश…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था