Ro no D15139/23

जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण

जिले में 37720.3 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण, किसानों को 33364.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण
– जिले में 10805.58 क्विंटल बीज का भंडारण, किसानों को 10276.16 क्विंटल बीज का किया गया वितरण
राजनांदगांव 31 जुलाई 2025। जिले के मेहनतकश कृषक खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए है, ताकि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होते रहे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले में खरीफ 2025 अंतर्गत 37720.3 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 73.21 प्रतिशत है। जिसमें यूरिया 12398.7 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 7078.1 मीट्रिक टन, डीएपी 4809.3 मीट्रिक टन, एनपीके 9727.1 पोटाश 3707.2 मीट्रिक टन है। अब तक किसानों को 33364.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 11168.8 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 5827.5 मीट्रिक टन, डीएपी 4191.4 मीट्रिक टन, एनपीके 9219.1 पोटाश 2957.7 मीट्रिक टन है। किसानों को 4355.9 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 1229.9 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 1250.7 मीट्रिक टन, डीएपी 617.9 मीट्रिक टन, एनपीके 508 मीट्रिक टन, पोटाश 749.4 मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10805.58 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 10276.16 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 529.42 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 10781.90 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 10260.50 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 521.40 क्विंटल धान का वितरण शेष है।

  • Related Posts

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही सुनिश्चित

    राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन