Ro no D15139/23

सुपोषित सरगुजा अभियान और मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ

रायपुर, 01 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कुपोषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की दिशा में एक और प्रभावशाली पहल की गई है। सरगुजा जिले में आज से “सुपोषित सरगुजा अभियान” और मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का विधिवत शुभारंभ हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित यह संयुक्त पहल कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद से क्रियान्वित की जा रही है।

सुपोषित सरगुजा अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज 6 माह से 6 वर्ष तक की आयु के लगभग 9500 कुपोषित बच्चों को अब सप्ताह में छह दिन अतिरिक्त पोषण आहार दिया जाएगा।सोमवार, बुधवार, शुक्रवार अंडा या केला और मंगलवार, गुरुवार, शनिवार भुने चने का सत्तू और गुड़ को आहार में शामिल किया जाएगा।

यह पहल टेक होम राशन और गरम भोजन योजना के पूरक के रूप में संचालित होगी। इसका उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करते हुए उनके शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना के तहत जिले की 459 पहाड़ी कोरवा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को प्रतिमाह 1 किलो चना और 1 किलो मूंग दाल निरूशुल्क प्रदान किया जाएगा।

इसके साथ ही, पोषण सामग्री के सही उपयोग और पकाने की विधियों की जानकारी भी महिलाओं को दी जाएगी ताकि वे अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। वर्तमान में इन महिलाओं को सप्ताह में एक बार 900 ग्राम रेडी-टू-ईट पैकेट प्रदान किया जाता है, जो कि शिशु के स्तनपान पर निर्भरता की स्थिति में अपर्याप्त होता है। ऐसे में यह नई योजना उनके लिए पोषण का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरेगी।

यह पहल प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान (PM JANMAN) के उद्देश्यों के अनुरूप है, जो विशेष पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक, पोषणीय और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

  • Related Posts

    NMEO योजना से किसान ने एक एकड़ में लगाई मूंगफली, बेहतर उत्पादन से बढ़ी आमदनी

    अम्बिकापुर 04 अगस्त 2026/  कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम एवं तिलहन (NMEO) योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका…

    Read more

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक एचपीवी संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के लाभों की दी गई जानकारी

      अम्बिकापुर 04 अगस्त 2026/  राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता