Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना और घोलेंग में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन 07 अगस्त तक

जशपुरनगर 02 अगस्त 2025/ आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित पूर्णतः आवासीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में कक्षा 9वीं में बालिका वर्ग की 02 सीटें अंग्रेजी माध्यम तथा कक्षा 11वीं में बालिका वर्ग की 07 सीटें अंग्रेजी  व हिन्दी माध्यम रिक्त हैं। इसी प्रकार एकलव्य विद्यालय घोलेंग के कक्षा 11वीं में अनुसूचित जनजाति के बालक हेतु 04 सीट रिक्त है,इन सीटों पर छत्तीसगढ़ में निवासरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के बालिकाओं से प्रवेश हेतू आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इन सीटों पर EMRSलेटरल एंट्री प्रवेश नीति 2025-26 के अनुसार पूर्णतः मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। जिसके अनुसार कक्षा 8वीं एवं कक्षा 10वीं के प्राप्तांक एवं विज्ञान एवं गणित विषयों के अंक जोड़कर मेरिट सूची बनायी जायेगी। एकलव्य विद्यालयों में CBSE पाठ्यक्रम संचालित है एवं विद्यालय में कक्षा 11वीं में गणित,जीव-विज्ञान एवं कला संकाय संचालित है। चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली के नियमानुसार भोजन, आवास, पाठ्य सामग्री, गणवेश आदि समस्त सुविधायें निःशुल्क प्रदान की जायेंगी।

प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त 2025 और चयन सूची के प्रकाशन की तिथि 11 अगस्त 2025 निर्धारित है। इस हेतु केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी कार्यालयीन समय में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना ओर घोलेंग  में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत