Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रूपए का आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया भुगतान

– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अन्नदाता किसानों को सम्मान देने का कार्य : सांसद श्री संतोष पाण्डेय
– किसानों की मेहनत के कारण बना छत्तीसगढ़ धान का कटोरा
– कृषि कार्य में विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों का किया जा रहा उपयोग
– जिले में आधुनिक तरीके से जल संरक्षण के लिए रिचार्ज सॉफ्ट एवं इंजेक्टशन वेल की तकनीक को अपनाने के लिए प्रशंसा की
– किसानों को अरहर मिनी किट, केसीसी कार्ड एवं स्वाईल हेल्थ कार्ड का किया गया वितरण
राजनांदगांव 02 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया। यह दिन जिले में पीएम किसान दिवस के रूप में मनाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित कार्यक्रम से सांसद श्री संतोष पाण्डेय वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से अन्नदाता किसानों को सम्मान देने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री ने किसानों को फायदा एवं राहत देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया है। उन्होंने कहा कि इस अच्छी बात की चर्चा हर घर एवं गली-महोल्ले में होनी चाहिए। उन्होंने सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत राशि मिलने पर सभी किसानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेती किसानी के परंपरागत तरीकों से लेकर आज के आधुनिक दौर में तेजी से बदलाव आए है। फसल जोताई, फसल कटाई, मिसाई, बोनी सहित अन्य कार्यों में खेत-खलिहानों में आधुनिक कृषि यंत्र, ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, स्प्रिंकलर सहित विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग किया जा रहा है। अन्नदाता किसानों के उन्नति के लिए शासन द्वारा प्रााथमिकता देते हुए कार्य किया जा रहा है। किसानों की मेहनत के कारण छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा गया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसान आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त हो रहे है। उन्होंने किसानों को आह्वान करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए सभी किसान कार्य करें। उन्होंने जिले में आधुनिक तरीके से जल संरक्षण के लिए रिचार्ज सॉफ्ट एवं इंजेक्टशन वेल की तकनीक को अपनाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुने। यह कार्यक्रम मार्गदर्शक, प्रेरणादायक एवं मनोबल बढ़ाने वाला है। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया तथा किसानों को अरहर मिनी किट, केसीसी कार्ड एवं स्वाईल हेल्थ कार्ड का वितरण किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास पथ की ओर अग्रसर है। मेहनतकश अन्नदाताओं के कारण हमें अन्न मिलता है। उनकी मेहनत तथा धान की फसल के कारण छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु में धान की फसल नहीं लगाएं। ऐसे किसानों ने जिन्होंने ग्रीष्म ऋतु में धान की फसल लगाई थी, उनके धान की फसल को पानी की कमी के कारण नुकसान तो हुआ ही और बोरवेल का पानी भी समाप्त हो गया। जिले में पानी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए हम सभी को जल संरक्षण करना है। जल है, तो कल है। उन्होंने सभी किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत राशि मिलने पर शुभकामनाएं दी।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एक खास योजना है। जिसके अंतर्गत किसानों को उनकी खेती किसानी के दिनों में अप्रैल, अगस्त एवं दिसम्बर में राशि प्रदान की जाती है। पहली किस्त जब किसान खेती की तैयारी के समय व्यस्त रहते है, दूसरी किस्त अगस्त में निदाई, गुड़ाई के समय तथा तीसरी किस्त फसल कटाई के समय प्रदान की जाती है। आज जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया गया है। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षी चंद्राकर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा साहू, सरपंच श्री सुग्रीव साहू, श्री बिसेसर दास साहू, डॉ. विनम्रता जैन, श्री सौरभ कोठारी, श्री रविन्द्र वैष्णव, श्री खिलेश्वर साहू, श्री लीलाधर साहू, श्री रोहित चंद्राकर, श्री कृष्णा तिवारी, श्रीमती मधुसुकृत साहू,  जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. गुंजन झा, अनुविभागीय अधिकारी श्री संतलाल देशलहरे, सहायक संचालक कृषि श्री विरेन्द्र अनंत, सहायक मृदा परीक्षण अधिकारी श्रीमती रूपलता गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केवल कृषि फार्म पर अपनी आजीविका के लिए निर्भर रहने वाले देश के लघु, सीमांत तथा दीर्घ कृषकों को हर 3 माह में 2000 रूपए के साथ सालाना 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि उपज मंडी के समन्वय से जिला, ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जिले के किसान एवं नागरिक जुड़े तथा आयोजित कार्यक्रम स्थलों में किसान एवं नागरिकों सहभागिता रही।

  • Related Posts

    टेड़ेसरा से पटेवा मार्ग चौड़ीकरण के लिए भूमि संबंधी प्रतिबंध शिथिल

    राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत टेड़ेसरा से मुड़ीपार-घुमका-कलडबरी-पटेवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं…

    Read more

    सचिव लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई एवं लेवल की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी