Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

जिले के 99,677 कृषकों के खाते में आए 22 करोड़ रुपये
धमतरी । रक्षा बंधन से पहले किसानों को बड़ी सौगात मिली । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के 99,677 पात्र कृषकों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) माध्यम से 20वीं किस्त की राशि अंतरण बीते शनिवार को हुआ ।
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए देश के किसानों को 20500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। यह आर्थिक सहायता किसानों को हर चार महीने में दी जाती है, ताकि वे खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें। अगर आपने भी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है, तो जानें क्या आपका नाम लाभार्थी सूची में है और किस तरह आप भुगतान की स्थिति चेक कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सीधा प्रसारण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र, धमतरी में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशभर के किसानों को संबोधित करते हुए उनकी आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने बताया कि जिले के कृषकों के बैंक खातों में कुल ₹22.02 करोड़ की राशि अंतरण से कृषक समुदाय में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला। यह सहायता खरीफ सीजन में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक जैसी कृषि आदान सामग्रियों की खरीदी में सहायक सिद्ध होगी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनपद पंचायत धमतरी की कृषि स्थायी समिति के सदस्य श्री अग्रवाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा, कृषक,कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण एवं कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी विकासखण्डों में भी आयोजित किया गया ।विकासखण्ड कुरूद में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गितेश्वरी साहू एवं नगर पंचायत की श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर रहीं।विकासखण्ड मगरलोड में जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री टीकाराम कंवर ने सहभागिता की वही विकासखण्ड नगरी में कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री महेश गोटा, उपाध्यक्ष श्री हृदय साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों की संख्या में कृषक, सरपंच, जनप्रतिनिधि तथा कृषि विभाग के मैदानी अमले ने भाग लिया और किसानों को योजना की जानकारी दी।

  • Related Posts

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार