Ro no D15139/23

ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रहा ‘सुपर 40’* नवोदय और प्रयास जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में चयन

*का रास्ता कर रहा प्रशस्त*

रायपुर, 04 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर नवोदय एवं प्रयास जैसे प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की दिशा में तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित ‘सुपर 40‘ संस्था की पहल सराहनीय उपलब्धि बनती जा रही है। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड में आयोजित हालिया प्रवेश परीक्षा में 850 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति उत्साह और विश्वास को दर्शाया।

इस प्रवेश परीक्षा में 450 विद्यार्थियों ने प्रयास विद्यालय में प्रवेश के लिए तो 400 विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय हेतु परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम के आधार पर सत्र 2025-26 के लिए 40-40 छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों के लिए अध्यापन सत्र 15 अगस्त से प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि इस संस्था ने 38 विद्यार्थियों को प्रयास विद्यालय एवं 2 विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाया। इस मॉडल की सफलता से प्रेरित होकर न केवल पालकों में जागरूकता बढ़ी है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास भी देखने को मिला है।

*प्रदेश भर के विद्यार्थियों की बढ़ रही भागीदारी*

पीएम श्री सेजेस विद्यालय बागबाहरा में आयोजित एक अन्य विशेष प्रवेश परीक्षा में महासमुंद ही नहीं, बल्कि आसपास के विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। कक्षा पाँचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों की इस भागीदारी ने राज्य स्तरीय मॉडल को और मजबूती प्रदान की है। शासकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर परीक्षा में हिस्सा लिया।

*प्रशासन एवं अधिकारियों की सराहना*

अनुविभागीय अधिकारी ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शैक्षणिक अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के लिए सकारात्मक वातावरण देने और व्यर्थ उपकरणों से दूर रखने की अपील की। ‘सुपर 40’ संस्था पूर्णतः निःशुुल्क संचालित है। संस्था का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ग्रामीण प्रतिभाओं को सशक्त बनाना है।

*राज्य स्तरीय विस्तार की ओर ‘सुपर 40’ मॉडल*

संस्था के संयोजक हीरा सिंग नायक ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमितता और परिश्रम का महत्व समझाया। ‘सुपर 40’ संस्था राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में भी शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का माध्यम बन रही है और आने वाले वर्षों में यह पहल छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक तस्वीर को और बेहतर बना सकती है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      जमीन से लेकर किफायती घर तक प्रभावी व्यवस्था खड़ी करने के प्रयासों को मिला सम्मान – उप मुख्यमंत्री  अरुण साव *ईडब्ल्यूएस-एलआईजी के लिए भूमि आरक्षण और किफायती आवास उपलब्ध…

    Read more

    8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच

      रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/बैलाडीला की पहाड़ियों के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक स्वास्थ्य विभाग का अमला 8 किलोमीटर का दुर्गम और पथरीला सफर पैदल तय कर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी