Ro no D15139/23

कंजिया में मनरेगा से बना आंगनबाड़ी भवन,बच्चों को मिला सुरक्षित शिक्षा और पोषण केंद्र

रायपुर, 4 अगस्त 2025/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत कंजिया में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण पूरा हो गया है। इस निर्माण कार्य से न केवल ग्राम के ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हुआ बल्कि बच्चों के लिए एक सुरक्षित और बेहतर शिक्षा एवं पोषण केंद्र भी बना।

मनरेगा के तहत 8 लाख रुपये की लागत से यह भवन तैयार किया गया और इसके निर्माण के दौरान ग्रामीणों को लगभग 804 मानव दिवस का रोजगार भी मिला जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। भवन निर्माण से पहले आंगनबाड़ी सेवाओं को संचालित करने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं था। बच्चों को असुविधा होती थी और माताओं को भी बच्चों के पोषण व देखभाल के लिए उचित सुविधा नहीं मिल पाती थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्राम पंचायत कंजिया ने आंगनबाड़ी भवन के निर्माण की पहल की। निर्माण के दौरान भूमि चयन, तकनीकी आवश्यकताओं और संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियां सामने आईं लेकिन पंचायत, प्रशासन और स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों से सभी बाधाओं को पार कर समय पर निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। भवन के निर्माण से अब बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में शिक्षा व पोषण की सुविधाएं मिल रही हैं।

माताओं को भी बच्चों के स्वास्थ्य और विकास से संबंधित सेवाएं सुलभ रूप से प्राप्त हो रही हैं। इससे गांव में आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कंजिया का यह आंगनबाड़ी भवन न केवल बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बना है बल्कि यह ग्रामीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।

मनरेगा के तहत किए गए इस कार्य ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सामुदायिक भागीदारी और प्रशासनिक सहयोग के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तो गांवों की तस्वीर बदली जा सकती है। यह भवन कंजिया ग्राम के विकास की नई पहचान बनकर अन्य ग्रामों के लिए भी प्रेरणा बना है।

  • Related Posts

    8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच

      रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/बैलाडीला की पहाड़ियों के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक स्वास्थ्य विभाग का अमला 8 किलोमीटर का दुर्गम और पथरीला सफर पैदल तय कर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रूद्री में योग एवं ध्यान कार्यक्रम 6 अक्टूबर को

      धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी