Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक ’स्वास्थ्य एवं शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, कुरूद सिविल अस्पताल 100 बिस्तर के भवन निर्माण की कार्यवाही के दिए निर्देश

कलेक्टर ने कर्मचारियों के समयमान वेतन, पदोन्नति, पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

धमतरी 05 अगस्त 2025/कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने विद्यालय शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में स्थित जर्जर अथवा मरम्मत योग्य शालाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों का शीघ्र सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करें, ताकि समय रहते भवनों की मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा सके।’
उन्होंने सीजीएमएससी के जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि कुरूद सिविल अस्पताल के 100 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण हेतु स्वीकृत 17.84 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करें। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मगरलोड में 30 सीटर अस्पताल भवन निर्माण और बेलरगांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
कलेक्टर ने खरीफ वर्ष 2025-26 के अंतर्गत फसलों की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी लेते हुए कृषि एवं समवर्ती विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित किया कि बीमा कंपनी के साथ समन्वय कर किसानों के बीच अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें तथा उन्हें फसल बीमा के लिए प्रोत्साहित करें।उन्होंने ‘जनमन छात्रावास’ भवन निर्माण कार्य को चालू वर्ष की समाप्ति से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में पेंशन आधार सीडिंग एवं विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में जानकारी अपलोड करनी होगी।
पैक्स अंतर्गत जिला सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के ई-स्टोर में ट्रांजेक्शन बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने बैंकर्स के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि पेंशन, पदोन्नति, समयमान वेतन, स्वास्थ्य क्षतिपूर्ति आदि से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें तथा कोई भी प्रकरण लंबित न रहे।जन शिकायतें एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण कर पोर्टल में अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, एसडीएम सहित जिले के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने निर्माणाधीन डबरियों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

    कार्य की गुणवत्ता, श्रमिकों की उपस्थिति एवं मानव दिवस के संधारण की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश   धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। जिले में…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश

    अप्रारंभ आवासों के प्रकरणों में नियमानुसार वसूली कर निरस्तीकरण का प्रस्ताव भेजें – सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा   निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी, लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?