Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा अभियान घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी आंदोलन का बने हिस्सा

2 अगस्त से हुई शुरुआत, 15 अगस्त तक चलेगा यह अभियान
तिरंगे के साथ harghartiranga.com  पर करें फोटो अपलोड, दिया जाएगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट

जशपुरनगर 05 अगस्त 2025/ भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। 2 अगस्त से  इस अभियान की शुरुआत हुई है, जो कि 15 अगस्त तक पूरे देश भर में चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान 2025 की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी एवं तिरंगे के प्रारंभिक स्वरूप के डिजाइनर स्वर्गीय श्री पिंगली वेंकैया जी की जयंती 2 अगस्त के दिन उनके योगदान को स्मरण करते हुए की गई है।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों में तिरंगा फहराकर harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड करें। भारत सरकार की ओर से उन्हें एक ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पिंगली वेंकैया जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिरंगे के निर्माण में उनका योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा। उनका यह योगदान हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने हमेशा की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान को सशक्त बनाने के लिए तिरंगा फहराने की अपील की और कहा कि अपनी सेल्फी या फोटो harghartiranga.com पर अपलोड कर इस राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी आंदोलन के गौरवशाली नागरिक बने।
हर घर तिरंगा अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में  भारत की आज़ादी के प्रतीक के रूप में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किया गया था। इस पहल के पीछे का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान