Ro no D15139/23

“अनोखी पहल: शिक्षा से समाज और समाज से शिक्षा” – गांव के सभी समाज के साथ कमार जनजाति की प्रेरक भागीदारी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर सार्थक कदम

धमतरी , 6 अगस्त 2025/ – सिंगपुर ग्राम स्थित सेजेस स्कूल में “शिक्षा से समाज और समाज से शिक्षा” विषय पर एक भव्य शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल में शिक्षा और समाज के बीच मजबूत रिश्ते को नया आयाम देते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता तभी सुनिश्चित हो सकती है जब समाज और विद्यालय मिलकर इसकी ज़िम्मेदारी निभाएं।

गांव के सभी समाज के साथ कमार जनजाति की भागीदारी बनी प्रेरणा

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि गांव के सी सभी समाज के साथ कमार जनजाति समेत विभिन्न समाजों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विद्यालय को 75 इंच का स्मार्ट टीवी भेंट किया। इसका लोकार्पण कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास विशेषकर वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

कलेक्टर से मुलाकात: कमार समाज की महिला नेतृत्व से संवाद

कार्यक्रम के दौरान कमार समाज की महिला प्रतिनिधि श्रीमती पम्मन बाई ने कलेक्टर से भेंट की। इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कमार जनजाति को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, उनका अधिकाधिक लाभ लिया जाना चाहिए। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने हेतु प्रोत्साहित करें, जिससे समाज की स्थायी उन्नति सुनिश्चित हो सके।

लक्ष्य निर्धारण बना कार्यक्रम का केंद्रबिंदु

कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा लक्ष्य चार्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे पालकों के समक्ष प्रदर्शित किया गया। यह दृश्य प्रेरणादायक रहा जहां विद्यार्थियों ने अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट लक्ष्य और संकल्प साझा किया। पालकों ने भी इस लक्ष्य पूर्ति हेतु सहयोग का वादा किया।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण

सेजेस स्कूल परिसर में कलेक्टर श्री मिश्रा ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया । उन्होंने बच्चों से पौधों को पेड़ बनने तक संरक्षण की बात कही।

सेजेस वेबसाइट और डिजिटल नवाचार की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर द्वारा सेजेस सिंगपुर की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विद्यालय की गतिविधियों और नवाचारों को यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया माध्यमों से जनसामान्य तक पहुंचाने में सहायक बनेगा।

“मैं हू गुल्लक” पहल के अंतर्गत बचत संस्कार की शुरुआत

कलेक्टर ने “मैं हू गुल्लक” कार्यक्रम के तहत बच्चों को गुल्लक वितरित किए। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में बचत की आदत और संस्कार दोनों विकसित होंगे। यह गुल्लकें समाजसेवी श्रीमती रंजीता तुमनचंद साहू द्वारा प्रदान की गईं।

शिक्षा और समाज का परस्पर संवाद

गोष्ठी में पालकों और शिक्षा विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। श्री टिकेश्वर ध्रुव, जितेंद्र गंगासागर, धनंजय साहू, सफीना बानो जैसे पालकों ने बच्चों की शिक्षा में अपनी भूमिका रेखांकित की। जिला शिक्षा अधिकारी श्री देवेश सूर्यवंशी और प्राचार्य डॉ. वी. पी. चंद्रा ने विद्यालय के प्रयासों और शत-प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम पर विस्तार से प्रकाश डाला।

  • Related Posts

    मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने निर्माणाधीन डबरियों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

    कार्य की गुणवत्ता, श्रमिकों की उपस्थिति एवं मानव दिवस के संधारण की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश   धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। जिले में…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश

    अप्रारंभ आवासों के प्रकरणों में नियमानुसार वसूली कर निरस्तीकरण का प्रस्ताव भेजें – सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा   निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी, लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?