Ro no D15139/23

सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष ओपीडी एवं पीयर सपोर्ट मीटिंग आयोजित

अपने अनुभवों को किया साझा, बढ़ा जागरूकता और आत्मविश्वास

जशपुरनगर 07 अगस्त 2025/  जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में विगत दिवस  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पत्थलगांव में सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष सिकल सेल ओपीडी एवं पीयर सपोर्ट मीटिंग का आयोजन किया गया। संगवारी टीम की इस पहल में संगवारी से बीएमओ डॉ जे. मिंज, मेडिकल ऑफिसर डॉ आनंद देवेश सिंह, बिक्रम प्रमाणिक, रीतू मंडल,  समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिकल सेल से पीड़ित 24 मरीजों एवं परिजनों सहित  मौजूद लगभग 45 लोगों ने आपस में संवाद स्थापित कर अपने अनुभव साझा किए।
मीटिंग में सिकल सेल रोग के कारण एवं रोकथाम पर चर्चा हुई। इसके साथ ही बीमारी के पहले और वर्तमान स्थिति में आए परिवर्तनों, रोगियों को बरती जाने वाली सावधानियों, जीवनशैली में आवश्यक बदलावों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। कार्यक्रम में अपनी समस्याओं और उनके समाधान के अनुभवों को भी साझा किया गया। इसके अलावा दवाइयों का नियमित सेवन और समय पर खून की जांच, हर मौसम में सिकल सेल रोगियों को किस तरह से अपना ध्यान रखना सीबीसी जांच की आवश्यकता और सिकल सेल बीमारी से होने वाली समस्या जैसे एवीएन पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम में सिकल सेल को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और सामाजिक व्यवहार पर भी खुलकर संवाद किया गया। दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया और इससे मिलने वाले लाभों, रोगियों की व्यक्तिगत स्वच्छता एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारियाँ भी साझा की गईं।
कार्यक्रम में एक सिकल सेल मरीज ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि 11 वर्ष की उम्र में बीमारी का पता चलने के बाद उन्हें बार-बार खून चढ़वाना पड़ता था और अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। उन्होंने आसपास के लोगों मे हो रहे व्यवहार के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि संगवारी टीम से जुड़ने और नियमित दवा सेवन शुरू करने के बाद उनकी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है। अब उन्हें खून चढ़वाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, वह पढ़ाई भी कर रही हैं और हाल ही में उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बन चुका है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित रोगियों और परिजनों के सवालों का विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया। संगवारी टीम की इस पहल से सिकल सेल रोगियों में जागरूकता बढ़ी है और उन्हें इस बीमारी से बेहतर तरीके से लड़ने के लिए आत्मविश्वास भी मिला है।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

      जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2026/ समाज कल्याण विभाग जशपुर के उपसंचालक श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू ने जानकारी दी है कि जिले में कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं…

    Read more

    जशपुर में आकार लेने लगा 3147 करोड़ का भारतमाला परियोजना

      फोरलेन सड़क से छह घंटे में पूरा होगा जशपुर से रायपुर का सफर विकास को मिलेगी नई उंचाई,पर्यटकों की पहुंच होगी आसान जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2026/ जशपुर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?