Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से की मुलाकात और महतारी सदन का किया अवलोकन

जगदलपुर, 08 अगस्त 2025/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास के दौरान शुक्रवार को बीजापुर जिले के लिए रवानगी के दौरान बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल अंतर्गत ग्राम सोसनपाल में महिला स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे मुर्गीपालन गतिविधि का अवलोकन किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उक्त महिला समूह से चर्चा कर उनके उत्पादक एवं व्यावसायिक गतिविधि, आय-व्यय के संबंध में जानकारी ली और समूह के सकारात्मक प्रयास की सराहना भी किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत परपा में नए महतारी सदन भवन का अवलोकन कर उक्त भवन का सदुपयोग महिला समूहों की बैठक, महिला जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि सामूहिक प्रयोजन संबंधी कार्यों के लिए किए जाने की समझाईश पंचायत पदाधिकारियों एवं महिला समूहों को दी। साथ ही उक्त भवन का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने महतारी सदन में एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पाण्डे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
  • Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    बाढ़ के बाद महामारी और मानसिक तनाव से निपटने विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग उतरा मैदान में राहत शिविरों का लिया सघन जायजा

    जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पीड़ितों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग