Ro no D15139/23

धमतरी जिले के कुरूद में वित्तीय समावेशन शिविर का सफल आयोजन

240 खातों का पुनः KYC संपन्न, रिज़र्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक ने की सराहना

धमतरी । भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत कुरूद विकासखंड के डांडेसरा ग्राम पंचायत में 08 अगस्त को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा, कुरूद शाखा द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी प्रमुख बैंकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस विशेष शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना एवं पात्र खातों का पुनः-KYC करना रहा। शिविर के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय की क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रीनी अजित द्वारा शिविर का दौरा किया गया। उन्होंने शिविर की गतिविधियों की समीक्षा की तथा बैंक अधिकारियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर वित्तीय समावेशन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

रीनी अजित ने खाताधारकों से अपील की कि वे समय रहते पुनः-KYC की प्रक्रिया पूर्ण करें जिससे उनके खाते सक्रिय बने रहें। साथ ही उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के आयोजन की पूर्व सूचना ग्रामवासियों तक पहुँचाने के लिए प्रभावी प्रयास करें

शिविर के दौरान लाभार्थियों को भारतीय रिज़र्व बैंक की एकीकृत ऑम्ब्ड्समैन योजना 2021, निष्क्रिय खाते पुनः सक्रिय करने की प्रक्रिया, डिजिटल बैंकिंग में सावधानी, तथा डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री इंद्रकुमार टिलवानी बताया इस शिविर में कुल 240 खातों का सफलतापूर्वक पुनः-KYC किया गया, जो कि अभियान की सफलता की दिशा में एक सराहनीय उपलब्धि है।

यह शिविर न केवल बैंकों और लाभार्थियों के बीच संपर्क का सशक्त माध्यम बना, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय जागरूकता को भी नई दिशा मिली। सरकार एवं बैंकिंग संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से समावेशी विकास की ओर यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान