Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा 2025 के तहत स्कूलों में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

छात्रों के द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग और रंगोली का सभी ने की सराहना
साफ-सफाई कर स्वच्छता ही श्रमदान का दिया सार्थक संदेश

जशपुरनगर 08 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा 2025 कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। छात्र-छात्राएं आजादी के इस अमृत उत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहें है। आज स्कूलों में रंगोली, पेटिंग बनाना, क्वीज प्रतियोगिता और साफ-सफाई का कार्यक्रम रखा गया। इस आयोजन से छात्रों को भी अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिला। सभी ने अपना सर्वाेत्तम प्रदर्शन करने की कोशिश की। वहां मौजूद शिक्षकों, स्कूलों के अन्य कर्मचारियों एवं छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए दिखाई दिए।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केराडीह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजारा, हायर सेकेंड्री स्कूल हथगड़ा के छात्रों ने स्वच्छता अभियान के तहत स्कूल की साफ-सफाई कर स्वच्छता ही सेवा का एक प्रेरक संदेश भी दिया। छात्रों ने कहा कि हमें सभी को अपने आसपास साफ-सफाई रखना चाहिए। इससे विषैले जीवों का खतरा भी नहीं रहता है। बीमारियों से बचाव भी होता रहता है और हमारा क्षेत्र सुंदर भी दिखाई देता है। इसके साथ ही छात्रों के द्वारा देशभक्ति के रंगों से सजी बनाई गई आकर्षक रंगोली ने सबका मन मोह लिया। उनके द्वारा रंगों और फूलों के द्वारा बेहद ही आकर्षित करने वाली रंगोली को सभी ने सराहना की।
इसके साथ तिरंगा, आजादी के नायकों की बनाई गई चित्रकारी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा आयोजित क्वीज कंपटीशन में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन छात्रों के अंदर की प्रतिभा को निखारने का एक अवसर प्रदान करता है जो आगे चलकर उनके कैरियर निर्माण में भी सहायक सिद्ध होता है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार