Ro no D15139/23

धमतरी जिले के कुरूद में वित्तीय समावेशन शिविर का सफल आयोजन

*240 खातों का पुनः KYC संपन्न, रिज़र्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक ने की सराहना*

*धमतरी, 9 अगस्त 2025// भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत कुरूद विकासखंड के डांडेसरा ग्राम पंचायत में 8 अगस्त को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा, कुरूद शाखा द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी प्रमुख बैंकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।*
*इस विशेष शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना एवं पात्र खातों का पुनः-KYC करना रहा। शिविर के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय की क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रीनी अजित द्वारा शिविर का दौरा किया गया। उन्होंने शिविर की गतिविधियों की समीक्षा की तथा बैंक अधिकारियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर वित्तीय समावेशन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।*
*श्रीमती रीनी अजित ने खाताधारकों से अपील की कि वे समय रहते पुनः-KYC की प्रक्रिया पूर्ण करें जिससे उनके खाते सक्रिय बने रहें। साथ ही उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के आयोजन की पूर्व सूचना ग्रामवासियों तक पहुँचाने के लिए प्रभावी प्रयास करें।*
*शिविर के दौरान लाभार्थियों को भारतीय रिज़र्व बैंक की एकीकृत ऑम्ब्ड्समैन योजना 2021, निष्क्रिय खाते पुनः सक्रिय करने की प्रक्रिया, डिजिटल बैंकिंग में सावधानी, तथा डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।*
*अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री इंद्रकुमार टिलवानी बताया इस शिविर में कुल 240 खातों का सफलतापूर्वक पुनः-KYC किया गया, जो कि अभियान की सफलता की दिशा में एक सराहनीय उपलब्धि है।*
*यह शिविर न केवल बैंकों और लाभार्थियों के बीच संपर्क का सशक्त माध्यम बना, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय जागरूकता को भी नई दिशा मिली। सरकार एवं बैंकिंग संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से समावेशी विकास की ओर यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।*

  • Related Posts

    मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने निर्माणाधीन डबरियों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

    कार्य की गुणवत्ता, श्रमिकों की उपस्थिति एवं मानव दिवस के संधारण की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश   धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। जिले में…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश

    अप्रारंभ आवासों के प्रकरणों में नियमानुसार वसूली कर निरस्तीकरण का प्रस्ताव भेजें – सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा   निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी, लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?