Ro no D15139/23

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वच्छता संगम का आयोजन

*छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर किया जाएगा सम्मान*

*स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकाय भी होंगे सम्मानित*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 260 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन*

*स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के मानकों को बढ़ाने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ*

*46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने पोर्टल की होगी लॉन्चिंग*

रायपुर. 11 अगस्त 2025. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 12 अगस्त को आयोजित ‘स्वच्छता संगम-2025’ में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर सम्मान करेंगे। वे इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में दोपहर एक बजे से आयोजित कार्यक्रम में 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री तोखन साहू भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला और अटल श्रीवास्तव एवं बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। ‘स्वच्छता संगम’ में राज्य के सभी नगर निगमों के महापौरों, सभापतियों, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्यों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। निगम आयुक्तों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, नगरीय निकायों के वरिष्ठ अभियंताओं तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के नोडल अधिकारियों सहित नौ हजार स्वच्छता दीदियों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि ‘स्वच्छता संगम’ में शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अहम योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सात नगरीय निकायों को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों पुरस्कृत होने का गौरव मिला है। कार्यक्रम में इन नगरीय निकायों के साथ ही संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 से अधिक नगरीय निकायों को भी सम्मानित किया जाएगा।

‘स्वच्छता संगम’ में नगरीय निकायों में स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के मानकों को बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से शहरी स्वच्छता को बढ़ाने के साथ ही सुशासन से निकायों के प्रशासनिक कौशल में सुधार और नगरीय सौंदर्यीकरण को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता से न केवल शहरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि यह नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को भी बढ़ाएगी। यह हर नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को साफ-सफाई और शहरी सौंदर्याकरण की क्षमताओं को पहचान कर उनमें सुधार के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में तीन नगर निगमों बिरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी तथा 43 नगर पालिकाओं में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा के लिए जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा। एक साथ 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे कर संग्रहण में तेजी आएगी।

*मुख्यमंत्री 63.57 करोड़ के 24 कार्यों का करेंगे लोकार्पण, 197 करोड़ के 25 कार्यों का भूमिपूजन*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘स्वच्छता संगम’ में 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे बिलासपुर जिले में विभिन्न विभागों के 63 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक की लागत के 24 निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे 197 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 25 कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। वे कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक भी वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री बिलासपुर के नूतन चौक में तीन करोड़ 85 लाख रुपए लागत के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, कोनी में नौ करोड़ पांच लाख रुपए की लागत के एस.टी.पी., चार करोड़ 82 लाख रुपए लागत के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कन्या छात्रावास, छह करोड़ 29 लाख रुपए से निर्मित 3.6 किमी लंबाई के नगोई बस्ती से मोढ़े नाका मार्ग, 12 करोड़ 53 लाख रुपए के सात किमी लंबाई के उसलापुर-दैजा मार्ग के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं डामरीकरण कार्य तथा पांच करोड़ 45 लाख रुपए की लागत के साढ़े तीन किमी लंबाई के मंगला भैंसाझार से दीनदयाल कॉलोनी लोखंडी रेलवे फाटक तक टू-लेन सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। वे बिलासपुर जिले के 11 गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना का भी लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय दयालबंद में 26 करोड़ 42 लाख रुपए लागत के एजुकेशन हब के तहत नालंदा परिसर और एकेडमिक ब्लॉक निर्माण कार्य और मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत अशोक नगर चौक से बिरकोरा मोड़ तक 17 करोड़ रुपए के गौरव पथ का भूमिपूजन करेंगे। वे मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत अरपा इंद्रासेतु से राम सेतु तक नौ करोड़ 74 लाख रुपए लागत के अटल पथ निर्माण और पांच करोड़ नौ लाख रुपए लागत के मंगला चौक से आजाद चौक सड़क निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।

श्री साय 11 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से शनिचरी-चांटीडीह मार्ग में अरपा नदी पर उच्च स्तरीय पुल, तीन करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से तखतपुर-बरेला के मध्य मनियारी नदी में पुल, नौ करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से बहतराई राजकिशोर नगर लिंगियाडीह, देवरीखुर्द एवं सिरगिट्टी में संचालित जल आपूर्ति प्रणाली के उन्नयन कार्य, 34 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से 12.6 किमी लंबाई के बुटेना-धौंराभाटा मार्ग के मजबूतीकरण कार्य, दस करोड़ रुपए की लागत से अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भवन और बिलासपुर में 22 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम का भी भूमिपूजन करेंगे। वे विजयपुर में छह करोड़ 81 लाख रुपए लागत के एनीकट और बिलासपुर जिले के सोन से सोनसरी सबरिडेरा के बीच सात करोड़ 96 लाख रुपए लागत के सरार नाला में पुलिया सहित ढाई किमी लंबाई के सड़क निर्माण के साथ ही नगर निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए सरकार तत्पर*   रायपुर 26 अगस्त 2026/ नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए