Ro no D15139/23

जिला चिकित्सालय में रेचा राम का हुआ सफल ऑपरेशन

जशपुरनगर 13 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस.जात्रा, के मार्गदर्शन में जशपुर जिला चिकित्सालय जशपुर में जिला जनसामान्य को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जा रहा है।

बगीचा विकासखण्ड के ग्राम टुटटोली निवासी 51 वर्षीय श्री रेचा राम को 1 वर्ष से अधिक समय से सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द एवं खांसी की परेशानी थी। जिसके उपचार के लिए उनके परिजनों के द्वारा मरीज को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में दिखाया गया। जहाँ एक्स-रे उपरांत ज्ञात हुआ की मरीज के दाहिने फेफड़े में तरल का जमाव है एवं जिसके उपचार हेतु मरीज को भर्ती किये जाने की जरूरत थी। जिसके पश्चात मरीज अपने गृह ग्राम में आ गए एवं आगे के उपचार हेतु मरीज के परिजनों ने मरीज को 21 जुलाई 2025 को जिला चिकित्सालय जशपुर में चिकित्सा अधिकारी सह जिला नोडल अधिकारी, आई.डी.एस.पी. डॉ डी. के. अग्रवाल को दिखाया। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. अग्रवाल द्वारा मरीज का आवश्यक लैब जॉच व एक्स-रे जॉच हेतु निर्देशित किया गया। मरीज के लैब जॉच व एक्स-रे के रिर्पाेट का परीक्षण उपरांत मरीज के दाहिनें फेंफड़े में प्लूरल इंफयुजन फेफड़े मे पस के अत्याधिक जमाव की पुष्टि हुई उसके बिगड़ते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये यथाशीघ्र मरीज के फेंफडे से पस को निकालने के आवश्यकता थी। जिसके लिए डॉ. डी. के अग्रवाल ने स्वयं थोरैसेन्टेसिस कर पतली सुई के माध्यम से फेंफड़े व छाती की दीवार के बीच के स्थान से लगभग 1.5 लीटर तरल पदार्थ बाहर निकाल कर व आवश्यक औषधी देकर मरीज की जान बचायी। जिसके लिए मरीज व उसके परिजनों के डॉ. अग्रवाल एवं अस्पताल प्रबंधन के प्रति अपना अभार व्यक्त किया है।
डॉ डी. के. अग्रवाल ने प्लूरल इन्फ्यूजन के कारण के संबंध में बताया कि यह आमतौर पर किसी अंतर्निहित बीमारी या स्थिति का लक्षण होता है। इसके कुछ सामान्य कारणों में हृदय विफलता, निमोनिया, कैंसर, फेंफड़ों में रक्त का थक्का, यकृत या गुर्दे की बीमारी शामिल है। समय पर उपचार न किए जाने पर यह गंभीर रूप ले लेता है जिसके कारण मरीज को सांस लेने मे अत्याधिक तकलीफ, सीने मे र्दद, बैचौनी, फेंफड़े मे संक्रमण, फेंफड़े का फाईब्रोसिस व अन्य कई तरह की जटिलताएं जो जीवन के लिए घातक है हो सकती है।

  • Related Posts

    प्रभु श्री राम कथा में श्रद्धाभाव से शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

     परम पूजनीय संत चिन्मयानंद बापूजी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का हो रहा दिव्य एवं भावपूर्ण वाचन रामकथा की अमृतमयी धारा में सराबोर हुआ जनमानस, कथा का रसपान करने उमड़…

    Read more

    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में

      जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल 2026 को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 11.00 बजे किया जा…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….