Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान का जिले में पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है आयोजन

देश के प्रति प्रेम का संदेश देने के साथ स्वच्छता के प्रति भी किया जा रहा है जागरूक

 जशपुरनगर 13 अगस्त 2025/ सामूहिक एकता और देशभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान जिले में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।  स्वतंत्रता उत्सव को विशेष रूप से स्वच्छता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है, ताकि राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ स्वच्छता के महत्व का संदेश भी घर-घर तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ हर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान 8 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आयोजित रैली में लोग हाथों में तिरंगा थामे, जोशीले नारों के साथ देश प्रेम का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता का संदेश भी दे रहे हैं।
इस अभियान की परिकल्पना सामूहिक उत्सव एवं नागरिक एकता की भावना पर आधारित है। इस उत्सव के दौरान ग्राम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना तथा गंदगी, कचरा फैलाने की बुरी आदतों को छोड़ने के लिए प्रेरित करना था। इस रैली में  विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

  • Related Posts

    पीएम धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर मॉडल की हुई सराहना कृषकों की आय बढ़ाने, जल संरक्षण और खरीफ तैयारियों पर विशेष जोर केंद्र सरकार ने जिले की कार्ययोजना को बताया प्रभावी

      जशपुरनगर 10 जून 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में किए जा रहे नवाचारों, कृषि विकास कार्यों एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा…

    Read more

    11 जून को जशपुर में बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित परीक्षाओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पर्यवेक्षक नियुक्ति

      जशपुरनगर 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा 11 जून 2026 को बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10रू00 बजे से…

    Read more

    NATIONAL

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री