Ro no D15139/23
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया
देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 64 अधिकारी- कर्मचारी हुए सम्मानित

अम्बिकापुर 15 अगस्त 2025/ सरगुजा जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। श्री नेताम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।

मुख्य समारोह में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात मंत्री श्री नेताम ने कलेक्टर श्री विलास भोसकर  और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया, इसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। तत्पश्चात परेड में शामिल पुलिस बल, नगर सेना की सशस्त्र टुकडियां द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जय घोष किया गया। कार्यक्रम स्थल पर शॉल व श्रीफल देकर शहीद के परिवारों का सम्मान किया गया।

परेड की टुकड़ियों द्वारा किया गया शानदार मार्च पास्ट-
स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, परेड टू-आईसी उप निरीक्षक सुश्री सुनीता भारद्वाज के नेतृत्व में 9 टुकड़ियों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया।  जिसमें जिला बल पुलिस प्लाटून, जिला बल महिला प्लाटून, नगर सैनिक बल पुरुष प्लाटून, नगर सैनिक बल महिला प्लाटून, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्लाटून, अम्बिका मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरुष प्लाटून, शासकीय बहु. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरुष प्लाटून, विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल शामिल है। इस दौरान दलों ने देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी।

देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र-
गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने  देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मानव जीवन ज्योति नेत्रहीन विद्यालय कुनकुरी कला के बच्चों के द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा। मंत्री श्री नेताम ने स्वयं स्टेज से उतरकर बच्चों को शुभकामनाएं दीं एवं उनके साथ फोटो ली। इसी प्रकार होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी गई। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आधारित प्रस्तुति में इन 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति को नृत्य के माध्यम से सभी के सामने रखा। वहीं  कार्मेल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, होलीक्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित-
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों एवं  कार्यस्थल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 64 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिसमें कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
इस अवसर पर अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सरगुज़ा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री दीपक झा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल