Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट परिसर में  किया ध्वजारोहण

हम सबसे पहले भारतीय हैं और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है- कलेक्टर श्री व्यास
जशपुरनगर 15 अगस्त 2025/  79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में  ध्वजारोहण किया।  इस दौरान कलेक्टर और वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों  ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को  स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
    इसके बाद मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि आजादी हमें देश के महानायकों के त्याग और बलिदान से मिली है, जिसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना कार्य ईमानदारी और लगन के साथ करना होगा। कोई भी कार्य यदि समर्पण के साथ किया जाए, तो वह राष्ट्रहित में एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से परिपूर्ण देश है, जहाँ विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय, जाति के साथ ही अनेक भाषाएँ और बोलियाँ बोलने वाले लोग रहते हैं। यही विविधता भारत को विशिष्ट बनाती है। हम सबसे पहले भारतीय हैं और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।
    इस दौरान कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और कविताएँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को उत्साह और उमंग से भर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा और हरिओम द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
  • Related Posts

    जश लर्न कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायक शिक्षिका सुश्री अनिता एक्का को मिला गोल्ड कैटेगरी का सम्मान

      कलेक्टर  रोहित व्यास सहित विभागीय अधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं जशपुरनगर 29 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को…

    Read more

    31 जुलाई तक कराएं बागवानी फसलों का बीमा जोखिम से फसलों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

      जशपुरनगर 29 जुलाई 2026/ खरीफ मौसम में उत्पादित होने वाली बागवानी फसलों को बेमौसम मौसम से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए