Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु किया प्रेरित

कोरबा 15 अगस्त 2025/

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री वसंत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं। देश के महानायकों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर उनके दिखाए पथ पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। श्री वसंत ने कहा कि देश के सभी नागरिक अपने स्तर पर देश की सेवा करते हैं। हम सबको कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद शासकीय सेवा का जो अवसर मिला है, उसके महत्व को समझें, अपने पद की गरिमा को बनाए रखें और अपने कर्तव्यों का समर्पण भावना के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आप सभी जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग है। सरकार और आम जनता की हमसे जो अपेक्षाएं है, उसे पूरा करने में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएं। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को टीम के रूप में कार्य करते हुए शासकीय योजनाओं का उत्कृष्ट और बेहतर तरीके से जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कर आमजनों को लाभ पहुँचाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज बंजारे व श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर,  डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित सिंह, ऋचा सिंह,  सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला की शिकायतों की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

      कोरबा 28 जुलाई 2026/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से…

    Read more

    528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

      कोरबा 28 जुलाई 2026/कोरबा जिले में एक जून से 28 जुलाई तक कुल 528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends