Ro no D15139/23

रैंप योजना के तहत उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 14 अगस्त 2025/

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा के द्वारा जिले के बैंकों के सहयोग से रैंप योजना के अंतर्गत बैंकर्स एवं उद्योगपतियो के इन्वेस्टर मीट कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में प्रभारी महाप्रबंधक श्री विनय टेगर द्वारा रैंप योजना के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग ने किया। सीईओ श्री दिनेश नाग ने बैंकों को नए उद्यमियों के ऋण आवेदन को शीघ्र स्वीकृत करने एवं समय सीमा में वितरित करने हेतु निर्देशित किया ताकि वित्तीय वर्ष में विभागीय योजनाओं का लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके। लीड बैंक अधिकारी श्री कृष्णा भगत ने ऋण सुविधाओं एवं उसमें आने वाले समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी दी। उद्योगपतियों ने अपनी समस्याओं को साझा किया। कार्यशाला में उपस्थित नए उद्यमियों द्वारा बैंकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया गया। डीआरपी एवं सफल उद्यमियों द्वारा अपनी समस्याओं एवं सफलता की कहानी को साझा किया गया। कार्यशाला में कोरबा जिले के सभी बैंकर्स, उद्योग संघ के पदाधिकारी, उद्योगपति, नए उद्यमी, डीआरपी एवं विभिन्न महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित

        कोरबा, 19 अक्टूबर 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में नवीन सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा की गई थी। राज्य शासन ने घोषणा के…

    Read more

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य लोक निर्माण विभाग ने चार उपसंभागों के लिए 280.05 लाख रुपये किए स्वीकृत; दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य

     कोरबा 19 अक्टूबर 2026/तेज बारिश से जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और यात्रा सुरक्षित बने, इसके लिए लोक निर्माण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?