Ro no D15139/23

संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे को उत्तर बस्तर कांकेर जिला स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई

राजनांदगांव 18 अगस्त 2025। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे को आज उत्तर बस्तर कांकेर जिला स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कहा कि जिले में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। उन्होंने भू-अभिलेख शाखा में अपनी सेवाएं दी तथा लगातार सभी विभागों से समन्वय करते हुए शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे ने स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री, जियो रिफ्रेसिंग, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन, आधार सीडिंग, मोबाईल नंबर, किसान-किताब एवं जेंडर एण्ट्री, डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्य कुशलता एवं दक्षता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे ने अपने राजनांदगांव जिले के दौरान सभी से मिले सहयोग एवं स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और सभी विभागों के साथ समन्वय करते हुए कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुए। उन्होंने राजनांदगांव के अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान अधीक्षक श्री धीरज रामटेके, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री सूर्यनाथ कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सचिव लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई एवं लेवल की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत…

    Read more

    280 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए 30 लाख रूपए से अधिक के सहायक उपकरण

    राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2026। समाज कल्याण विभाग द्वारा सामथ्र्य शासकीय बौद्धिक मंदता वाले बालक-बालिकाओं के विशेष विद्यालय परिसर राजनांदगांव में पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान करने…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?