Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 24 अगस्त को

जशपुरनगर 19 अगस्त 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में गणित-विज्ञान की रिक्त सीटों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन  24 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक किया किया जाएगा। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर मे होगा।

आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये विद्यालय में कक्षा 11वीं में कुल रिक्त 09 सीटों पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जायेगा। इनमें वर्गवार विभिन्न सीटें रिक्त है। रिक्त सीटों में अनुसूचित जनजाति बालक-02 एवं बालिका-03 सीट, अनुसूचित जाति वर्ग के बालिका-01 सीट, अन्य पिछड़ा वर्ग के बालक-02 सीट तथा सामान्य वर्ग के बालक-01 सीट रिक्त है, रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 22 अगस्त 2025 तक आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर एवं प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा के कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त एवं जमा कर सकते है। परीक्षा में शामिल होने हेतु विद्यार्थियों की न्यूनतम पात्रता कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत अंक-समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन पत्र के साथ कक्षा 10वीं की अंकसूची, निवास-प्रमाण, जाति-प्रमाण, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं 02 पासपोर्ट फोटो जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा परिणाम के मेरिट आधार पर छात्र-छात्राओं को कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जायेगा।

  • Related Posts

    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 19 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में…

    Read more

    बसना में कारगिल विजय दिवस की तैयारियां तेज: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शहीद स्मारक परिसर में स्थापित कराया ‘तोप का प्रतिरूप’

        *शहीदों के सम्मान में सजेगा बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा नया शहीद स्मारक* *नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता द्वारा तैयार…

    Read more

    NATIONAL

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।