Ro no D15139/23

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने एनएच-43 से चेटबा हाईस्कूल पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

जशपुरनगर 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल और संवेदनशील नेतृत्व में जिले में अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़कों का जाल तेजी से बिछाए जाने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो रहा है। अधोसंरचना में हो रहे इन सुधारों से जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति और दिशा मिल रही है।

इसी क्रम में आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत 90.10 लाख रुपये की लागत से एनएच-43 से चेटबा हाईस्कूल तक जाने वाले 01 किमी लंबाई की डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
यह सड़क बन जाने से  ग्रामीणों को आवागमन में अत्यधिक सुविधा मिलेगी। विशेषकर चेटबा हाईस्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आने-जाने में अब आसानी होगी।  इस अवसर पर सुनील गुप्ता, आलोक सारथी, जनपद सदस्य श्री अटल बिहारी साय, सरपंच सारिका पैंकरा सहित उपसरपंच,पंच,  ग्रामवासी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) चिरायु शिविर में 60 बच्चों की हुई ईको जांच, 23 बच्चों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार

      जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2026/  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    Read more

    NATIONAL

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी