Ro no D15139/23

बगीचा नगर पंचायत में जनभागीदारी से चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान

जनप्रतिनिधियों, नागरिकों के साथ अधिकारी कंधे से कंधा मिला कर दे रहे स्वच्छता का संदेश

जशपुरनगर 22 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर पंचायत बगीचा में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) अंतर्गत विशेष पखवाड़े के तहत शुक्रवार को जनभागीदारी से स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस अभियान में अपनी भागीदारी दी। सभी ने मिलकर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नगरीय निकाय के अधिकारी और निर्वाचित सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया। जिसमें सभी ने साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रेरित होकर नगरीय निकाय क्षेत्र में विशेष साफ़ सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि यहां विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें खुले क्षेत्रों में कचरा फेंकने की रोकथाम, नालियों की सफाई, और झुग्गी बस्तियों में स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है। विशेष अभियान चलाने के साथ-साथ बगीचा शहर के सौंदर्यीकरण हेतु योजना तैयार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा बस स्टैण्ड, झुग्गी-बस्तियों, और बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें रात दिन सफाई और स्वच्छता जागरूकता सत्र शामिल हैं।
बगीचा अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप राठिया ने बताया कि इस अभियान में जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों, विश्वविद्यालय और स्वच्छता क्लबों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कचरा संग्रहण, परिवहन, और प्रसंस्करण को नियमित करने पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि स्वच्छता स्थायी हो।
इस दौरान पार्षद राजकिशोर जायसवाल, अनिमा, तहसीलदार महेश्वर उइके, नायब तहसीलदार सुशील शुक्ला, सदानंद मिश्रा, सीएमओ क्षितिज सिंह, अधिवक्ता शैलेश पाठक, अंजनी सिंह, उमा ठाकुर सहित नगर के व्यवसायी भी इस अभियान में शामिल हुए।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए 5 पायलेट ग्रामों का चयन

      राजनांदगांव 21 अगस्त 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु 5 पायलेट ग्रामों का चयन किया गया है। टीबी…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल