Ro no D15139/23

मोतीपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

– 243 रोगियों का स्वास्थ्य जांच कर दी गई आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य सलाह
राजनांदगांव 23 अगस्त 2025। आयुष विभाग द्वारा शासकीय भवन आजाद चौक मोतीपुर राजनांदगांव में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति से रोगियों की चिकित्सा हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने मोतीपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए खुशी जाहिर की एवं आयुष विभाग को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने के लिए आग्रह किया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा द्वारा किया गया।
नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में कुल 243 रोगियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह भी दी गई। शिविर में आयुर्वेद के 97, होम्योपैथी के 84 एवं यूनानी के 62 रोगियों सहित कुल 36 व्यक्तियों का प्राकृतिक परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 300 व्यक्तियों को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। शिविर में पार्षद श्री सावन वर्मा, श्री कमलेश बंधे, श्री मनोहर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। शिविर में प्रभारी शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा डॉ. हर्षा बरैया, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. हर्ष कुमार साहू एवं डॉ. नम्रता कोयले, यूनानी चिकित्सक डॉ. रूबीना शहीन अंसारी, नर्सिंग सिस्टर श्रीमती हेमलता बड़ा, आयुर्वेद फार्मासिष्ट श्रीमती छाया प्यासी, श्रीमती टीनू दिवान, श्रीमती व्हीव्ही कित्र्ती हरि, श्री देवदास साहू, औषधालय सेवक श्री फुलेश कुमार निर्मलकर, श्री दूजलाल कुंजाम, श्री शत्रुहन राम यादव, श्री दिलीप कुमार निमटे, श्री सोमकांत चंद्राकर एवं श्री रोहन पटेल द्वारा शिविर में सेवाएं दी गई।

  • Related Posts

    टेड़ेसरा से पटेवा मार्ग चौड़ीकरण के लिए भूमि संबंधी प्रतिबंध शिथिल

    राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत टेड़ेसरा से मुड़ीपार-घुमका-कलडबरी-पटेवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं…

    Read more

    सचिव लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई एवं लेवल की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?