Ro no D15139/23

जिले में इस वर्ष से प्रारंभ होगा नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय

–  विधानसभा अध्यक्ष के विशेष प्रयासों से 500 सीटर नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव प्रारंभ करने हेतु 43 लाख 90 हजार रूपए की स्वीकृति हुई प्राप्त
– कलेक्टर ने नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
– अकादमिक कैम्पस में शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 23 अगस्त 2025। जिले में नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय इस वर्ष से प्रारंभ होगा।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से इसी सत्र में 500 सीटर नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव प्रारंभ करने हेतु 43 लाख 90 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अकादमिक कैम्पस में शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय के पूर्ण होने से विद्यार्थियों की शिक्षा सुचारू तरीके से प्रारंभ की जा सकेगी। उन्होंने मिशन मोड में रेलिंग, पेंट एवं पुट्टी, इंटर लॉकिंग, एल्युमिनियम सेक्शन एवं दरवाजा लगाने का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने हॉस्टल के पीछे गल्र्स हास्टल के पास बाउन्ड्रीवाल निर्माण के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अध्ययन कक्ष, प्राचार्य कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, कम्प्यूटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किया जाना है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत 500 सीटर नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव प्रारंभ करने हेतु 43 लाख 90 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव के लिए पदों के सृजन के लिए सहमति प्रदान करते हुए प्रशासकीय अधिकारी के 2 पद, छात्रावास अधीक्षक के 4 पद, रिसेप्शनिस्ट सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2 पद, स्टोर कीपर सह लेखापाल के 2 पद की सहमति प्रदान की गई है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री दीक्षा गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

    – श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का किया अवलोकन

    राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द का भ्रमण कर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किए…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल