Ro no D15139/23

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ – 30 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान

धमतरी । जिले में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ आज जिला अस्पताल धमतरी में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री ओंकार साहू एवं महापौर श्री रामू रोहरा ने बच्चों को विटामिन “ए” की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि यह अभियान 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक जिलेभर में संचालित होगा। जिले में लगभग 75 हजार 882 बच्चे विटामिन “ए” के हितग्राही तथा 80 हजार 345 बच्चे आयरन फोलिक एसिड सिरप के हितग्राही हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के सहयोग से सेवाएं प्रदाय की जाएंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक के बच्चों को निकटतम शिशु संरक्षण बूथ तक अवश्य लेकर जाएं।

इस अवसर पर श्री महेन्द्र पंडित, श्री महेन्द्र खंडेलवाल, श्री लीलू यादव, पार्षद श्री अभय देवांगन, श्री चन्द्रभान साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.पी. दीवान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह अभियान कुल 10 सत्रों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रतौंधी, बिटॉट स्पॉट, मोतियाबिंद तथा खून की कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम करना है।

शिशु संरक्षण माह के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन “ए” सिरप प्रत्येक 6 माह के अंतराल में पिलाया जाएगा। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप का वितरण, बच्चों का वजन कर पोषण स्थिति का आकलन, अभिभावकों को संतुलित आहार संबंधी जानकारी तथा अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती करने की कार्यवाही की जाएगी।

जिला प्रशासन ने जनसामान्य से आह्वान किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर 22 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

    Read more

    संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

    *सामाजिक समरसता, साहित्य और काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान*   *इच्छुक आवेदक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन जमा कर सकेंगे आवेदन*   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?