Ro no D15139/23

लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर, भोजन और आवश्यक सामग्री का वितरण

जगदलपुर 29 अगस्त 2025/ लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। ब्लॉक में 5 जगहों पर राहत शिविर आयोजित किए गए हैं, जहाँ लगभग 250 लोगों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की गई है।

बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी आगे आकर योगदान दिया है।  चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने 50 परिवारों को बर्तन वितरित किए, वहीं सांसद श्री महेश कश्यप ने कपड़ा और खाद्य सामग्री बांटी।

कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, रुकने की व्यवस्था, कपड़ा वितरण और स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कपड़ा दान कार्यक्रम आयोजित कर प्रभावितों को वितरण करने की पहल की । इसके अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं रोटरी क्लब ने भी जरूरतमंदों के बीच कपड़े वितरित कर राहत कार्यों में सहयोग दिया है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावितों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं और किसी को भी परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावितों का हुई क्षति का राजस्व पुस्तक परिपत्र  6-4 के तहत मुआवजा प्रकरण तैयार कर आर्थिक सहायता राशि वितरण राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा ।

  • Related Posts

    42 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सहायक ग्रेड-1 अविंद्र पाणिग्राही

        संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 श्री अविंद्र पाणिग्राही को शासकीय सेवा में 42 वर्षों का लंबा…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक आयोजित

      विकास कार्यों व जनहितैषी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु शिविर की करें तैयारी-कलेक्टर श्री आकाश छिकारा जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार