Ro no D15139/23

पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत अंबिकापुर जनपद की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई आवास चौपाल

जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, समय पर आवास पूर्ण करने दिए निर्देश

अम्बिकापुर 30 अगस्त 2025/  पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबिकापुर की ग्राम पंचायत घंघरी, नर्मदपारा एवं सकालो में आज आवास चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए आवास निर्माण की प्रगति जानी और उन्हें निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत घंघरी में आयोजित चौपाल में समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को जिसमें शांति/सूदन, पल्लू/सूदन, नधियारो/परशु, बीफनी/सुखाराम एवं दुखनी/भदई को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि समय पर कार्य पूरा करने वाले हितग्राही अन्य लोगों के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना केवल मकान उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह हर हितग्राही परिवार को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ग्राम पंचायत नर्मदपारा और सकालो में भी आवास चौपाल का आयोजन कर हितग्राहियों को अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य हर पात्र परिवार को सुरक्षित पक्का मकान उपलब्ध कराना है, इसलिए समय पर निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य है।

इस अवसर पर एपीओ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला एवं जनपद स्तरीय टीम, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्योत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों के संबंध में 26 अक्टूबर को होगी बैठक

      अम्बिकापुर 23 अक्टूबर 2026/   प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी  02 नवम्बर 2026 को जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारी…

    Read more

    शासकीय भूमि को राजस्व अभिलेखों में कूट रचना कर निजी व्यक्ति के नाम पर किए जाने के कारण आजाद इराकी सहित कुल 5 व्यक्तियों के विरुद्ध  प्राथमिकी दर्ज किए जाने हेतु आदेश

      अम्बिकापुर 23 अक्टूबर 2026/   कलेक्टर सरगुजा ने तहसील मैनपाट के ग्राम केसरा में स्थित भूमि खसरा नम्बर 1378 रकबा 3.46 हे. से संबंधित मामले में तहसीलदार मैनपाट के…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी