Ro no D15139/23

29 अगस्त से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह

बच्चों को विटामिन । सिरप पिलाया जाएगा, आयरन एवं फोलिक एसिड सिरप की बोतलें भी वितरित की जाएंगी

जशपुरनगर 30 अगस्त 2025/  जिले में  29 अगस्त से 30 सितंबर 2025 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन  किया जा रहा है। सीएमएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 9 माह से 59 माह तक के सभी बच्चों को विटामिन A का सिरप पिलाया जाएगा और 6 माह से 59 माह के बच्चों हेतु आयरन एवं फोलिक एसिड सिरप का बाटल वितरित किए जाएंगे। शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में  शुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच इस माह से संबंधित समस्त गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस  एवं  टीकाकरण दिवस में प्रदाय किये जाने वाले सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में  एनीमिया स्क्रीनिंग एवं स्तनपान संबंधित गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी ।  शिशु संरक्षण माह में सभी मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार ग्रामीण क्षेत्र से प्रपत्र 2A और शहरी क्षेत्र से प्रपत्र 2B में ड्यू लिस्ट के सभी बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विटामिन A अनुपूरक का डोज- इस माह में 9 माह से 12 माह के बच्चों को 01 मिली (1Lakh IU) और 1वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को 2 मिली (2Lakh IU) पिलाना है और कार्यक्रम के दौरान आरएचओ द्वारा ही बच्चों को विटामिन A अनुपूरक सेवन कराया जाएगा।
आयरन एवं फोलिक एसिड सिरप का डोज  6 माह से 59 माह तक के सभी बच्चों को सप्ताह में दो बार 1-1 मिली पिलाया जाएगा। मितानिन  और आरएचओ द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान  बच्चों को  IFA सिरप पिलाए जा रहे हैं कि नहीं इसे जांच करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिशु संरक्षण माह का मॉनिटरिंग किया जाना है
शिशु संरक्षण माह के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को सीएमएचओ मनोरा ब्लॉक के ग्राम शैला सेक्टर घोघरा पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नियमित टीकाकरण के साथ ही शिशु संरक्षण माह के तहत दिए गए शासन के सभी निर्देशों को बेहतर तरीके से लागू करने को कहा। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन की जिम्मेदारी विकासखंड स्तर पर BMO, BETO एवं BPM और सेक्टर स्तर पर सेक्टर इंचार्ज MO, AMO, RMA  एवं सुपरवाइजर mf को दी गई है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार