Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट “अनुभव” के अंतर्गत अनुभवी अधिकारियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिल रहा मार्गदर्शन

रायपुर, 1 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन देने जिला प्रशासन रायपुर द्वारा प्रारंभ की गई अभिनव पहल “प्रोजेक्ट अनुभव” की श्रृंखला में योग भवन, फुंडहर (एयरपोर्ट रोड) में दूसरी कक्षा आयोजित की गई।

इस कक्षा में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, आरंग श्री दिनेश शर्मा द्वारा हिंदी विषय पर व्याख्यान दिया गया। श्री शर्मा ने न सिर्फ विषयवस्तु को विस्तारपूर्वक समझाया, बल्कि विद्यार्थियों से अपने प्रशासनिक अनुभव भी साझा किए, जिससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ सेवाओं की कार्यप्रणाली को समझने का भी अवसर मिला।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ऑनलाइन माध्यम से क्लास से जुड़े और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन कक्षा में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि प्रोजेक्ट अनुभव की पहली कक्षा स्वयं कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा ली गई थी, जिसके उपरांत विद्यार्थियों का एक प्रारंभिक टेस्ट भी आयोजित किया गया था।

  • Related Posts

    संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

    *सामाजिक समरसता, साहित्य और काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान*   *इच्छुक आवेदक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन जमा कर सकेंगे आवेदन*   रायपुर,…

    Read more

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?