Ro no D15139/23

सीएचसी कांसाबेल में सीनियर लैब तकनीशियन आर.डी. शर्मा को सेवानिवृत्त पर दी गई भावभीनी विदाई

जशपुरनगर, 02 सितंबर 2025/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में आज सीनियर लैब तकनीशियन श्री आर.डी. शर्मा को उनके 40 वर्ष से अधिक की उल्लेखनीय शासकीय सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला भगत (एल.एच.वी.), उप स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल को भी उनके जुलाई 2025 में हुए अधिवार्षिकी विदाई हेतु सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।

श्री आर.डी. शर्मा की 19 दिसंबर 1984 को अविभाजित मध्यप्रदेश के समय बतौर लैब तकनीशियन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में पहली पदस्थापना हुई थी। अपने चार दशकों से अधिक लंबे कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की अनेक जनकल्याणकारी राष्ट्रीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों में सक्रिय और सार्थक योगदान दिया। वे लंबे समय तक तृतीय संवर्ग कर्मचारी संघ, जिला जशपुर के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहे। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री शर्मा और श्रीमती  भगत के योगदान को स्मरण करते हुए उनके व परिवार के सुख, स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन की मंगलकामनाएं कीं।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

      जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2026/ समाज कल्याण विभाग जशपुर के उपसंचालक श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू ने जानकारी दी है कि जिले में कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं…

    Read more

    जशपुर में आकार लेने लगा 3147 करोड़ का भारतमाला परियोजना

      फोरलेन सड़क से छह घंटे में पूरा होगा जशपुर से रायपुर का सफर विकास को मिलेगी नई उंचाई,पर्यटकों की पहुंच होगी आसान जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2026/ जशपुर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?