Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय की जशपुर को बड़ी सौगात साढ़े छह करोड़ रूपए की लागत से बनेगी सड़कें

जशपुर के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, बढ़ेगा पर्यटन

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिला वासियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जिले में सड़के बनाने छह करोड़ रूपए से अधिक राशि मंजूर की है। इन राशि से जशपुर जिले के पर्यटन स्थलों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए पक्की सड़के बनाई जाएगी। इसके साथ ही जिला वासियों के लिए भी आवागमन आसान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग संभाग-जशपुर के अंतर्गत कुनकुरी क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए कुल 6 करोड़ 54 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य जल्द शुरू होगा। इन सड़कों के बन जाने से जशपुर के मनोहर प्रकृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुँच आसान होगी, जिले में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक पहुंचेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगें। इसके साथ ही जशपुर में पर्यटन में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।

स्वीकृति के तहत जोकारी से मधेश्वर पहाड़ तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क 3 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से और एनएच-43 से मयाली डेम तक 1.30 किलोमीटर सड़क 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से जहां स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी, वहीं मधेश्वर पहाड़ और मयाली डेम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल अब बेहतर सड़क सुविधा से जुड़ सकेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में इन स्थलों तक पहुँचना बेहद कठिन होता था। नई सड़क बनने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आसानी से यहाँ तक पहुँचने की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ेंगी, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम जशपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।

  • Related Posts

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

    रिंग रोड, पुल, केलो रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश*   *आने वाले एक-दो वर्षों में रायगढ़ के विकास की…

    Read more

    शिक्षक दिवस पर विशेष लेख, नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी

    धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 4 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद स्कूलों में घंटियां बजने लगी हैं, जो…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी