Ro no D15139/23

बस्तर में वेटलैंड संरक्षण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित 126 वेटलैंड्स की होगी सत्यापन और सीमांकन

जगदलपुर 03 सितम्बर 2025/ जिले के पर्यावरण संतुलन और जल संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला वेटलैंड संरक्षण समिति द्वारा वेटलैंड के संरक्षण के लिए स्थल सत्यापन तथा सीमांकन हेतु मानक प्रक्रियाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण बुधवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित किया गया।
बस्तर कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में डीएफओ श्री उत्तम कुमार गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल और डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण में राजस्व विभाग के सभी तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी, वन विभाग के सभी परिक्षेत्र अधिकारी, परिक्षेत्र सहायक एवं परिसर रक्षक, साथ ही पंचायत विभाग के सचिव शामिल हुए और वेटलैंड संरक्षण की प्रक्रियाओं पर जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (एसएसी) एटलस 2021 के अनुसार प्र्रदेश में 2.25 हेक्टेयर से बड़े 11 हजार 264 वेटलैण्ड्स हैं, जिनमें बस्तर जिले में कुल 126 वेटलैंड्स हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 2437 हेक्टेयर है। इन वेटलैंड्स का स्थल सत्यापन और सीमांकन स्थल स्तरीय इकाई द्वारा किया जाएगा। इसके लिए वेटलैंड सीमा का सतत जीपीएस ट्रैक तैयार किया जाएगा, मौका सत्यापन के आधार पर रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसमें वेटलैंड के भीतर भूखंडों के खसरा क्रमांक दर्शाए जाएंगे। वेटलैंड का नक्शा तैयार कर सत्यापित किया जाएगा। तैयार रिपोर्ट को जिला स्तरीय वेटलैंड संरक्षण समिति को प्रस्तुत किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर द्वारा 20 प्रतिशत वेटलैंड्स का मौका सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद नक्शा और केएमएल फाइल का अनुमोदन कर राज्य वेटलैंड प्राधिकरण को भेजा जाएगा।

  • Related Posts

    42 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सहायक ग्रेड-1 अविंद्र पाणिग्राही

        संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 श्री अविंद्र पाणिग्राही को शासकीय सेवा में 42 वर्षों का लंबा…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक आयोजित

      विकास कार्यों व जनहितैषी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु शिविर की करें तैयारी-कलेक्टर श्री आकाश छिकारा जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार